UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 : अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अधिकारी वेबसाइट पर Excise Constable पदों के लिए अधिसूचना जारी की है इस सूचना के तहत योग्य उम्मीदवार 722 पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी 722 पदों के लिए आवेदन करना चाहते तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि इस आर्टिकल के माध्यम से आप आवेदन प्रक्रिया ,जरूरी दस्तावेज ,योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके।
UPSSSC Excise Constable Notification Out 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2025 देने वाले कैंडिडेट्स 722 पदों पर आवेदन कर सकते हैं योग्य उम्मीदवार के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू की जाएगी और अंतिम आवेदन तिथि 24 जून 2026 तय की गई है कैंडिडेट अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य कर लें।
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Important Dates
| UPSSSC Excise Constable Recruitment | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 04 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जून 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24 जून 2026 |
| सुधार (Correction) की अंतिम तिथि | 01 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले |
| रिजल्ट | जल्द अपडेट किया जाएगा |
Excise Constable 2026 Application Fee
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से Excise Constable वैकेंसी 2026 के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क निश्चित किया गया है –
- General, OBC, EWS कैंडिडेट को ₹25 का आवेदन शुल्क जमा करना है
- SC और ST एवं PH कैंडिडेट को ₹25 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना है
- अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं
UPSSSC Excise Constable Age Limits (1 जुलाई 2026 तक )
- आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- कैंडिडेट की अधिकतम आयु सीमा 40 साल तक ही निश्चित की गई है
- सरकार के आयु आरक्षण नियमों के अनुसार SC और OBC कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट प्राप्त हो सकती हैं
Excise Constable Selection Process
- PET 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
- अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी
- उम्मीदवार का स्किल टेस्ट करवाया जाएगा
- मेडिकल प्रशिक्षण होगा
- दस्तावेजों को वेरीफाई किया जाएगा
Excise Constable Salary
Excise Constable पदों के लिए UPSSSC की तरफ से चयनित उम्मीदवारों का वेतन 19,900 से लेकर 63,200 रुपए प्रति महीने तक प्रदान किया जाता है इसके साथ अन्य सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।
UPSSSC Excise Constable Vacancy Eligibility
- Excise Constable के लिए Valid UPSC PET Score card 2025 होना चाहिए
- कैंडिडेट मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं में पास होना चाहिए
- आवेदक की ऊचाई 167.6 सेंटीमीटर होनी चाहिए और 80 से 85 सेंटीमीटर की CHEST होनी चाहिए
- महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 152 सेमी होने चाहिए
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 ( आवेदन प्रक्रिया )
- कैंडिडेट यूपी UPSSSC की official वेबसाइट पर जाएं
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर Live Advertisement Section में जाएं
- विज्ञापन संख्या 08 Exam /2026 पर क्लिक करें
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही से दर्ज करें
- हस्ताक्षर फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- Registration Form में पूरी जानकारी भरने के बाद Save और Submit के बटन पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल ले
निष्कर्ष
अगर आप भी Excise Constable 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू की जाएगी और आवेदन करने से पहले आप अधिकारी वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों तथा योग्यता को ध्यानपूर्वक समझ ले।