Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए कैसे आवेदन करें ?

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : अगर आप भी बिहार राज्य से हैं और किसान है लेकिन आपकी रवि फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हो गई है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बिहार सरकार किसानों के लिए Bihar Krishi Input Anudan योजना के माध्यम से फसल हानि के अनुसार 8500 से लेकर 22,000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद देने के लिए तैयार है।

अगर आप भी Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े ताकि आप इस लेख के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें। 

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Details

Krishi Input Anudan Details
लाभ₹8,500 – ₹22,500/हेक्टेयर
अधिकतम2 हेक्टेयर
पात्रताबिहार किसान
कारणप्राकृतिक आपदा
आवेदनऑनलाइन
दस्तावेजआधार

Bihar Krishi Input Anudan क्या है ?

बिहार सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण किसान कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ या तूफान के कारण किसानों की रवि फसल खराब हो गई है तो उसी की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक मदद के रूप में 8500 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा जिसके कारण किसान अगली फसल के लिए तैयारी कर सके।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Required Documents

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत आप आवेदन करते हैं तो निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है – 

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक पासबुक 
  • स्व घोषणा पत्र 
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर 
  • भूमि संबंधी संपूर्ण दस्तावेज 

Krishi Input Anudan Eligibility

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए 
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए 
  • कृषि आवेदक का DBT Agriculture Portal पर पंजीकरण होना चाहिए 
  • फसल प्रकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित होनी चाहिए 
  • इस योजना के माध्यम से किसान अधिकतम 2 हेक्टर तक लाभ प्राप्त कर सकता है 

Bihar Krishi Input Anudan योजना में 11 जिलों की सूची

  • Araria
  • Begusarai
  • Bhagalpur
  • Darbhanga
  • Khagaria
  • Kishanganj
  • Madhepura
  • Madhubani
  • Purnia
  • Samastipur
  • Supaul

Bihar Krishi Input Anudan योजना का लाभ 

  • फसल नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर आर्थिक मदद दी जाएगी
  • आवेदक को असंचित फसल क्षेत्र के लिए 8,500 प्रति हेक्टेयर रुपए दिए जाएंगे 
  • सिंचित क्षेत्र के लिए ₹17,000 प्रति हेक्टर मिलेंगे 
  • बहु वर्षीय फसल( गाना सहित ) आपको 22,500 प्रति हेक्टेयर रुपए दिए जाएंगे 
  • यह अनुदान उम्मीदवार को 2 हेक्टेयर के लिए दिया जाएगा 
  • आवेदक को असिंचित क्षेत्र के लिए कम से कम ₹1000 और सिंचित क्षेत्र के लिए ₹2000 इसके साथ बहुवार्षिक फसल के लिए न्यूनतम ₹2500 अनुदान है 

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए कैसे आवेदन करें ?

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं – 

  • आवेदक ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं 
  • होम पेज पर Apply Online पेज पर जाएं
  •  कृषि इनपुट अनुदान के लिंक पर क्लिक करें 
  • नए पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर को डालकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें 
  • आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें 
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें 
  • स्व घोषणा पत्र को स्कैन करें और अपलोड कर दें
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें 

निष्कर्ष 

आप इस लेख के माध्यम से Bihar Krishi Input Anudan 2026 के तहत संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन करने से पहले आप अधिकारी वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment