Bihar Inter Caste Marriage Scheme 2026 विवाह पर मिलेंगे ₹1 लाख, जाने कैसे ?

Bihar Inter Caste Marriage Scheme 2026 : अगर आप बिहार राज्य से तो आपको बिहार सरकार की तरफ से शादी करने पर 1 लाख रुपये मिलने वाले हैं लेकिन यह ₹1,00,000 का लाभ उन विवाहित जोड़ों को मिलेगा जो Inter-Caste Marriage करते हैं यानि अंतरजातीय विवाह।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आप बिहार सरकार की इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं ,दस्तावेज ,आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकें। 

Bihar Inter Caste Marriage Scheme Overview

Inter Caste Marriage SchemeDetails
SchemeBihar Inter Caste Marriage Scheme 2026
Benefit₹1,00,000
EligibilityInter-Caste Married Couples
AgeFemale: 18+
Apply ModeOffline
DocumentsAadhaar, Caste, Residence & Marriage Certificate

Bihar Inter Caste Marriage Scheme क्या है ? 

बिहार सरकार ने राज्य में जाति भेदभाव को कम करने के लिए बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को लागू किया है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को ₹1 लाख  मिलेंगे लेकिन शादी अंतर्जातीय होनी चाहिए।

इस प्रोत्साहन योजना के माध्यम से परिवारों के लिए एक आर्थिक मदद होगी और समानता को भी एक प्रकार का बढ़ावा मिलेगा। 

Inter Caste Marriage Scheme का उद्देश्य

  • समाज में जाति भेदभाव की समस्याओं को कम करना 
  • समानता को बढ़ावा देना 
  • नव विवाहित जोड़ों को आर्थिक मदद देना 
  • समाज में स्वतंत्र रूप से विवाह करने का प्रोत्साहन 
  • सामाजिक पुरानी मान्यताओं को रोकना 

Inter Caste Marriage Scheme का लाभ 

  • योग्य उम्मीदवारों को आर्थिक मदद मिलेगी 
  • दुल्हन के खाते में सीधे 1 लाख ट्रांसफर किए जाएंगे 
  • इस योजना के द्वारा सरकारी मान्यता और सामाजिक प्रोत्साहन मिलेगा
  • जाति भेदभाव को कम करना 
  • समानता और एकता में बढ़ावा 

Inter Caste Marriage के लिए पात्रता

  • लड़का और लड़की दोनों बिहार राज्य के  स्थानीय निवासी होने चाहिए 
  • विवाह अंतर्जातीय होना चाहिए 
  • शादी कानूनी रूप से वैध होनी चाहिए 
  • लड़की की आयु 18 साल होने चाहिए और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए 
  • आर्थिक रूप से कमजोर कैंडिडेट को इस योजना का लाभ मिलेगा 
  • इस योजना का लाभ केवल पहले विवाह के लिए है 
  • कैंडिडेट द्वारा दी गई जानकारी सत्य होनी चाहिए 

Required documents

  • आधार कार्ड 
  • शादी की फोटो 
  • पहचान प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता 

Bihar Inter Caste Marriage Scheme 2026 Application Process

  • आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए Inter Caste Marriage Application Form भरना होगा 
  • जिला कार्यालय या सामाजिक कल्याण विभाग से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं 
  • आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसमें जानकारी दर्ज करें 
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करें 
  • आवेदन फार्म को भरकर जिला कार्यालय या समाज कल्याण विभाग में जमा करें 
  • आपके आवेदन फार्म को अधिकारियों द्वारा वेरीफाई किया जाएगा 
  • वेरीफाई होने के बाद आपकी डिटेल E-Suvidha Portal पर अपलोड की जाएगी 
  • वेरीफाई  होने के बाद दुल्हन के खाते में 1 लाख डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाएंगे 

निष्कर्ष

बिहार सरकार के द्वारा Inter Caste Marriage योजना को लागू किया है जिसके माध्यम से Inter Caste विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन के तौर पर 1 लाख की आर्थिक राशि मिलेगी जो कि समाज में समानता को बढ़ावा देने के लिए एक कल्याणकारी कदम है |

Leave a Comment