बिहार सरकार ने बिहार के सभी महिलाओं के लिए 2025 का सुनहरा मौका लेकर आया है। बिहार सरकार ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 27,375 आशा कार्यकर्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती सिर्फ 10वीं पास महिलाओं के लिए है जो अपने गांव या वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर समाज में बदलाव लाना चाहती हैं।
Bihar Asha Worker Vacancy 2025: मुख्य बातें
बिंदु | विवरण |
---|---|
भर्ती का नाम | बिहार आशा कार्यकर्ता भर्ती 2025 |
कुल पद | 27,375 |
योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी |
आवेदन माध्यम | ऑफलाइन |
आवेदन स्थान | संबंधित मुखिया या वार्ड पार्षद के पास |
आधिकारिक वेबसाइट | संबंधित जिले की NIC पोर्टल |

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
खस बात ये है की आज जब रोजगार की संभावनाएं हर क्षेत्र में घटती जा रही हैं, ऐसे समय में Bihar Asha Bharti 2025 महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का मौका दे रही है, बल्कि उन्हें समाज सेवा से भी जोड़ रही है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी – दोनों क्षेत्रों के लिए है।
क्या है चयन प्रक्रिया?
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह से ग्राम सभा या वार्ड सभा की बैठक में मेरिट, सामाजिक सक्रियता और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र: चयन ग्राम सभा के माध्यम से होगा
- शहरी क्षेत्र: चयन वार्ड परिषद द्वारा किया जाएगा
- प्रशिक्षण: चयन के बाद उम्मीदवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा
पात्रता (Eligibility Criteria)
- उम्मीदवार महिला होनी चाहिए
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
- उम्र: 18 से 40 वर्ष
- संबंधित वार्ड या पंचायत की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- समाज सेवा के प्रति रुचि और सक्रियता
- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ
- किसी अन्य सरकारी योजना या स्वास्थ्य सेवा में चयनित न हो
🔴 ध्यान दें: इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है और न ही कोई आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज़
- आवासीय प्रमाण पत्र (मुखिया/वार्ड पार्षद द्वारा जारी)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
वेतन और लाभ
आशा वर्कर को तयशुदा मानदेय के अलावा कार्य के अनुसार प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जैसे:
- टीकाकरण सहयोग
- प्रसव पूर्व और बाद की देखभाल
- जनसंख्या नियंत्रण अभियान में भागीदारी
- स्थानीय स्वास्थ्य शिविरों में सहभागिता
आवेदन कैसे करें?
Bihar Asha Worker Bharti 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन प्रक्रिया से होगा। आपको अपने जिले की NIC वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए फॉर्म को भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
- अपने जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
- आवेदन फॉर्म प्रिंट करें और पूरी जानकारी सही-सही भरें
- सभी जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें
- फॉर्म को मुखिया (ग्राम क्षेत्र) या वार्ड पार्षद (शहरी क्षेत्र) को जमा करें
पिछले 3 सालों में आशा कार्यकर्ता भर्ती का विवरण
- साल 2022
🔹 पदों की संख्या: लगभग 12,206 पद
🔹 भर्ती क्षेत्र: मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए
🔹 मुख्य उद्देश्य: मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना - साल 2023
🔹 पदों की संख्या: लगभग 20,000 पद
🔹 भर्ती क्षेत्र: सभी जिलों में वार्ड और पंचायत स्तर पर
🔹 विशेष जोर: शहरी व पिछड़े क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करना - साल 2024
🔹 पदों की संख्या: लगभग 18,500 पद
🔹 भर्ती क्षेत्र: वार्ड/गांव स्तर पर
🔹 फोकस: महिला सशक्तिकरण व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा