Mukhyamantri Kanya uthan yojana : अगर आप भी बिहार राज्य से हैं और भविष्य की उच्च शिक्षा के लिए चिंतित है तो अब आपको भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बिहार राज्य ने बिहार की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है |
आइये इस आर्टिकल के माध्यम से आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं और आवेदन करने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी और आपको योजना की राशि कब तक मिलेगी विस्तार से जानते हैं ।
Mukhyamantri Kanya Uthan yojana क्या है ?
बिहार राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है इस योजना के तहत जो बेटियां स्नातक की पढ़ाई कर रही है और आर्थिक रूप से कमजोर है उनको प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक रूप से ₹50000 की धनराशि प्रदान की जाएगी जिससे वह सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकती हैं |
Mukhyamantri Kanya Uthan yojana Overview
| Kanya Uthan yojana | जानकारी |
|---|---|
| योजना | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
| राज्य | बिहार |
| लाभ | ₹50,000 |
| पात्रता | बिहार की स्नातक पास छात्राएं |
| परिवार सीमा | अधिकतम 2 बेटियां |
| आवेदन | ऑनलाइन (MedhaSoft) |
| भुगतान | बैंक खाते में DBT |
Mukhyamantri Kanya Uthan yojana का लाभ कौन-कौन ले सकता है ?
- बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार की बेटियों को मिलेगा
- इस योजना का लाभ स्नातक पास लड़कियों को मिलेगा
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा
- इस योजना का लाभ परिवार की केवल दो बेटियों को ही मिलेगा
- यदि स्टूडेंट के परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते
- स्टूडेंट्स को मान्यता प्राप्त कॉलेज से ही ग्रेजुएशन पास होना चाहिए
Kanya Uthan yojana का लाभ कब मिलेगा ?
बिहार राज्य में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ छात्राओं को कब तक मिलेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है लेकिन खबरों के मुताबिक कन्या उत्थान योजना की धनराशि स्टूडेंट्स के खाते में जल्दी ट्रांसफर की जाएगी जब तक कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की जाती जब तक आपको धनराशि के लिए इंतजार करना होगा।
Kanya Uthan yojana का स्टेटस कैसे देखें ?
- स्टूडेंट मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं
- एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का स्टेटस आप आसानी से जांच सकते हैं
Kanya Uthan yojana के लिए आवेदन कैसे करे ?
- स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा
- होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
- आधार नंबर भरे और ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करें
- अपने व्यक्तिगत बैंक खाता की डिटेल भरे
- महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म के सबमिट बटन पर क्लिक करें
- वेरिफिकेशन के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- पता प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
- बैंक डिटेल
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से बिहार की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन के लिए इस योजना के माध्यम से ₹50000 की धनराशि दी जाएगी जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती हैं और इस योजना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है |