Railway RRB ALP Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे बोर्ड की तरफ से लगभग 11,127 वैकेंसी की घोषणा जल्द जारी हो सकती है इच्छुक उम्मीदवार Assistant Loco Pilot (ALP) की पोस्ट के लिए 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आइये Assistant Loco Pilot (ALP) की पोस्ट के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और इसकी क्या आयु सीमा हो सकती है विस्तार पूर्वक जानते हैं।
Railway RRB ALP Notification 2026
इंडियन रेलवे की तरफ से 2026 में दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर जारी किया गया है इच्छुक उम्मीदवार रेलवे में Assistant Loco Pilot (ALP) की पोस्ट पर लगभग 11,127 पोस्ट पर आवेदन कर सकते हैं और यह नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी किया गया है जिसके तहत उम्मीदवार 15 मई से लेकर 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Railway RRB ALP Recruitment 2026 Important Date
| महत्वपूर्ण तिथि | तिथि |
|---|---|
| शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि | 16 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 मई 2026 (संभावित) |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जून 2026 (संभावित) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 14 जून 2026 (संभावित) |
| परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द अपडेट किया जाएगा |
Railway RRB ALP Recruitment 2026 Application Fees
- भारतीय रेलवे बोर्ड की तरफ से Assistant Loco Pilot (ALP) के लिए जनरल और OBC कैंडिडेट को संभावित ₹500 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- SC, ST और PWBD EX serviceman उमीदवार को लगभग 250 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- आवेदक को आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा
Railway RRB ALP Recruitment 2026 Age Limits
- भारतीय रेलवे Assistant Loco Pilot (ALP) की पोस्ट के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- यदि आवेदक SC ,ST या OBC से संबंधित है तो आयु आरक्षण नियमों के अनुसार 3 से 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्राप्त हो सकती है
Railway RRB ALP 2026 Qualification
इंडियन रेलवे बोर्ड की तरफ से Assistant Loco Pilot (ALP) के लिए उम्मीदवार की योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं के साथ संबंधित क्षेत्र में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए और इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
Railway RRB ALP Recruitment 2026 Selection Process
- आवेदक का CBT I टेस्ट होगा
- CBT I में उम्मीदवारों का चयन होने के बाद CBT II का टेस्ट होगा
- CBT II में पास होने के बाद CBAT (Computer-Based Aptitude Test) होगा जिसमें कैंडिडेट को शॉर्टलिस्टेड किया जाएगा
- सभी टेस्ट में पास होने के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा
- चयन उम्मीदवारों का मेडिकल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा
Railway RRB ALP Recruitment 2026 Application Process
- आवेदक भारतीय रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- Assistant Loco Pilot (ALP) के अप्लाई ऑनलाइन लिंक के CEN 01/ 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़े
- मोबाइल नंबर से लॉग इन और पासवर्ड जनरेट करें
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें
- ध्यान पूर्वक फोटो,हस्ताक्षर और सर्टिफिकेट सही से अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले प्रीव्यू भी आप देख सकते हैं
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड कर लें
निष्कर्ष
भारतीय रेलवे बोर्ड की तरफ से 11,127 वैकेंसी लगभग जारी हो सकती हैं तो दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है कि वह ऑनलाइन आवेदन करके एक शानदार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन करने से पहले आप ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर ही आवेदन करें।