UP Police Constable Recruitment 2026 12वीं पास के लिए 32,679 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

UP Police Constable Recruitment 2026

UP Police Constable Recruitment 2026 :12वीं पास युवाओं के लिए Up police ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की अधिसूचना अधिकारी वेबसाइट पर जारी की है इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 से लेकर 30 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपी पुलिस ने 32,679 रिक्त पदों पर वैकेंसी जारी की है |

आईए  इस आर्टिकल में UP Police Constable 2026  से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और योग्यता ,चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं |

 महत्वपूर्ण  तिथियां ( Important Dates )

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि02 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले

 आवेदन शुल्क ( Application fee )

  • General/ EWS/ BC/ EBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा 
  • SC / ST, OBC  वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  •  उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग ,क्रेडिट कार्ड ,डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं

 आयु सीमा ( Age Limit )

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए
  • महिलाओं की आयु सीमा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

 योग्यता ( Ability )

  •  कैंडिडेट मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना अनिवार्य है
  •  पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए
  •  महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए
  •  महिलाओं का वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए

UP Police Selection Process

  •  उम्मीदवार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी
  •  उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा
  •  शारीरिक प्रशिक्षण
  •  मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवार का चयन किया जाएगा

 वेतन ( Salary )

 यूपी पुलिस कांस्टेबल चयनित  उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार 21700 से लेकर 69100 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाता है और  सरकार द्वारा अन्य लाभों का भी भुगतान दिया जाता है |

UP Police Constable 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  •  कैंडिडेट यूपी पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट  (uppbpb.gov.in )पर जाएं 
  •  ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं
  • UP Police Constable 2026  के आवेदन  लिंक पर क्लिक करें
  •  आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  •  सभी दस्तावेज सही से अपलोड करें
  •  आवेदन शुल्क भुगतान करें
  •  सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट को जांच करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
  •  एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले

 निष्कर्ष

अगर आप 12वीं पास है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यूपी पुलिस की तरफ से योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका जारी किया गया है योग्य उम्मीदवार UP Police Constable 2026 में आवेदन करके एक बेहतरीन नौकरी प्राप्त कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले |