बिहार सरकार द्वारा राज्य के मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Bihar Matric Inter Protsahan Yojana चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत योग्य छात्र-छात्राओं को ₹10,000 से लेकर ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा पास की है, उन्हें समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
Bihar Matric Inter Protsahan Yojana 2026 : Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Bihar Matric Inter Protsahan Yojana |
| पोस्ट नाम | Bihar 10th 12th Scholarship Last Date |
| लाभ राशि | ₹10,000 / ₹25,000 |
| आवेदन प्रारंभ | 15 अगस्त 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | medhasoft.bihar.gov.in |
| पोस्ट तिथि | 04 फरवरी 2026 |
Bihar Matric Inter Protsahan Yojana Last Date 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना या अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।
इन योजनाओं के लिए जारी हुई लाभ
- मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति / जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटर पास)
- मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (मैट्रिक)
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक)
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि
- इंटर पास बालिका छात्राएं – ₹25,000
- SC/ST इंटर पास – ₹10,000 से ₹15,000
- मैट्रिक प्रथम श्रेणी – ₹10,000
- SC/ST मैट्रिक – ₹8,000 से ₹10,000
- OBC/EBC / अल्पसंख्यक – ₹10,000
Bihar Matric Inter Protsahan Yojana : पात्रता
- अभ्यर्थी ने बिहार बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा पास की हो
- मैट्रिक/इंटर परीक्षा में प्रथम या द्वितीय श्रेणी प्राप्त हो
- छात्र/छात्रा का नाम मेधासॉफ्ट पोर्टल पर उपलब्ध हो
- आधार कार्ड एवं बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य
Bihar Matric Inter Protsahan Yojana Online Apply कैसे करें?
- सबसे पहले medhasoft.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- “मुख्यमंत्री 10th / 12th Passed प्रोत्साहन योजना” विकल्प चुनें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- Login ID और Password से लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें
Bihar Matric Inter Protsahan Yojana – FAQ
प्रश्न: Bihar Matric Inter Protsahan Yojana क्या है?
उत्तर: यह बिहार सरकार की योजना है, जिसमें 10वीं पास को ₹10,000 और 12वीं पास को ₹25,000 की सहायता राशि दी जाती है।
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है।
प्रश्न: आवेदन कहां से करें?
उत्तर: आवेदन केवल medhasoft.bihar.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।