Bihar Board Inter 1st Merit List 2026 जारी: ऐसे करें चेक और डाउनलोड, पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों,
अगर आपने 2026 में बिहार बोर्ड से इंटर (11वीं) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है।

Bihar School Examination Board द्वारा इंटर एडमिशन 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 5 मई 2026 को जारी कर दी गई है। छात्र इसे OFSS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी (Overview)

  • बोर्ड का नाम: Bihar School Examination Board (BSEB)
  • सिस्टम: OFSS (Online Facilitation System For Students)
  • कक्षा: इंटरमीडिएट (11वीं)
  • सेशन: 2026–2028
  • मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 5 मई 2026
  • एडमिशन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026
  • मोड: ऑनलाइन

जरूरी तारीखें

गतिविधितिथि
1st मेरिट लिस्ट जारी05 मई 2026
1st मेरिट के आधार पर एडमिशन05 मई – 12 मई 2026
2nd मेरिट लिस्टजल्द जारी होगी
3rd मेरिट लिस्टजल्द जारी होगी

एडमिशन से जुड़ी जरूरी बातें

  • मेरिट लिस्ट में आपका नाम आने के बाद आपको अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा
  • एडमिशन की प्रक्रिया 12 मई 2026 तक पूरी करनी जरूरी है
  • समय पर एडमिशन नहीं लेने पर सीट कैंसिल हो सकती है

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज जाते समय ये सभी दस्तावेज साथ जरूर रखें:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (TC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • OFSS Intimation Letter

मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

तरीका 1: डायरेक्ट वेबसाइट से

  1. सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Notice” सेक्शन में जाएं
  3. “Intermediate 1st Selection List 2026” पर क्लिक करें
  4. अपना Application Number डालें
  5. Submit पर क्लिक करें
  6. आपकी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी
  7. तरीका 2: Student Login के जरिए
  8. वेबसाइट पर जाएं
  9. “Student Login” पर क्लिक करें
  10. मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें
  11. कैप्चा भरें
  12. Login करें
  13. आपका Selection Letter / Merit List डाउनलोड हो जाएगा

महत्वपूर्ण लिंक

Download Intimation LetterDownload Link
Official NotificationDownload
Student LoginVisit Here
Sarkari JobClick Here 
Official WebsiteVisit Here

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar Board Inter 1st Merit List 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में समझाई है। अब आप आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं और समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपके काम आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
कोई भी सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (0–2 Years) 2026:ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता और पूरी जानकारी

बिहार सरकार द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बाल विवाह पर नियंत्रण करना और बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक (Graduation) तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना का उद्देश्य

  • बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना
  • शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • बाल विवाह और लिंग भेदभाव को कम करना
  • परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करना

0–2 वर्ष के लिए मिलने वाले लाभ

अगर आपके घर में नवजात बालिका है, तो आपको शुरुआती चरण में निम्न लाभ मिलते हैं:

  • जन्म के समय: ₹2,000
  • 1 वर्ष पूरा होने पर: ₹1,000
  • 2 वर्ष पूरा होने पर: ₹2,000

👉 इसके बाद भी बालिका को पढ़ाई के हर स्तर पर आर्थिक सहायता मिलती रहती है।

आगे की पढ़ाई पर मिलने वाली सहायता

  • कक्षा 1–2: ₹600 प्रति वर्ष
  • कक्षा 3–5: ₹700 प्रति वर्ष
  • कक्षा 6–8: ₹1,000 प्रति वर्ष
  • कक्षा 9–12: ₹1,500 प्रति वर्ष
  • 10वीं पास: ₹10,000
  • 12वीं पास: ₹25,000
  • स्नातक पास: ₹50,000

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए
  • केवल बालिका (Girl Child) को लाभ मिलेगा
  • आयु 0 से 2 वर्ष के बीच होनी चाहिए (प्रारंभिक आवेदन के लिए)
  • एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों को लाभ

👉 विशेष स्थिति: जुड़वाँ बालिकाओं के मामले में दोनों को लाभ दिया जाता है।

जरूरी दस्तावेज

  • माता/पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • माता और बच्ची की फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया

1. ऑनलाइन आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • सबमिट करने के बाद आवेदन संख्या सुरक्षित रखें
2. ऑफलाइन आवेदन
  • नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाएँ
  • सेविका से संपर्क करें
  • आवश्यक दस्तावेज जमा करें
  • वहीँ से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी
  • महत्वपूर्ण बातें
  • सभी जानकारी सही भरें
  • दस्तावेज स्पष्ट और सही अपलोड करें
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 0-2 Years Online : Important Links

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2026Click Here
For Online ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. इस योजना के लिए आवेदन कब शुरू हुआ है?
👉 2026 में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

Q. किसे लाभ मिलेगा?
👉 बिहार की 0–2 वर्ष की बालिकाओं को।

Q. पैसा कैसे मिलेगा?
👉 सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बेटियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। यदि आपके घर में बालिका का जन्म हुआ है, तो इस योजना के लिए जरूर आवेदन करें और सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठाएँ।

Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026 कब होगा? – पूरी जानकारी

अगर आप बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) आपके लिए एक महत्वपूर्ण कोर्स है। हर साल इस कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है। अब सवाल है कि बिहार D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 कब होगा? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

संभावित एग्जाम डेट 2026

फिलहाल 2026 की आधिकारिक तिथि जारी नहीं हुई है। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो:

  • आवेदन प्रक्रिया: जनवरी–फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड: मार्च 2026
  • एंट्रेंस एग्जाम: मार्च–अप्रैल 2026
  • रिजल्ट: अप्रैल–मई 2026

परीक्षा कौन आयोजित करता है?

यह परीक्षा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कराई जाती है। पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होता है—फॉर्म भरने से लेकर रिजल्ट तक।

एग्जाम पैटर्न (संभावित)

  • प्रश्न: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • विषय:
    • गणित
    • सामान्य हिंदी / उर्दू
    • विज्ञान
    • सामाजिक अध्ययन
    • सामान्य ज्ञान
  • कुल प्रश्न: लगभग 120
  • समय: 2.5 घंटे

योग्यता (Eligibility)

  • 12वीं पास (कम से कम 50% अंक, आरक्षित वर्ग को छूट)
  • न्यूनतम आयु: 17 वर्ष

महत्पूर्ण बाते

बिहार D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 की फाइनल तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है।

पहले यह परीक्षा 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच होनी थी
लेकिन आवेदन तिथि बढ़ने के कारण परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया।अब संभावना है कि यह परीक्षा अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई 2026 की शुरुआत में हो सकती है।

और इस जानकारी को अपने दोस्तों में Share कर दो ताकि उसे भी जानकारी मिल सके

क्योंकि तिथियां अभी आधिकारिक नहीं हैं, इसलिए समय-समय पर BSEB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। कोई भी अपडेट वहीं सबसे पहले जारी होता है।

BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 – 1091 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी यहाँ देखें

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और तकनीकी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। Bihar Technical Service Commission ने प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) के 1091 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 06 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 – Overview

  • संस्था का नाम: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
  • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक
  • कुल पद: 1091
  • विज्ञापन संख्या: 02/2026 से 13/2026
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 06 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 06 मई 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: Bihar Technical Service Commission

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
  • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य
  • सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए

आयु सीमा (Maximum Age Limit)

  • सामान्य (पुरुष): 30 वर्ष
  • सामान्य (महिला): 35 वर्ष
  • OBC/EBC: 40 वर्ष
  • SC/ST: 42 वर्ष

जरूरी दस्तावेज (Required Documents

आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट व मार्कशीट
  • बिहार डोमिसाइल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100/-

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा / CBT
  • दस्तावेज सत्यापन

पदों का विवरण (Post Details)

इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं, जैसे:

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 166 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 146 पद
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी – 252 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग – 166 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 166 पद
  • विज्ञान – 164 पद
  • अन्य ट्रेड – शेष पद

👉 कुल मिलाकर 1091 पद भरे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले Bihar Technical Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें
  3. इसके बाद Apply Online विकल्प चुनें
  4. Candidate Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  8. अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन शुरू: 06 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 06 मई 2026

निष्कर्ष

BTSC Lab Assistant Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें ताकि इस मौके को खो न दें।

FAQs

Q1. BTSC Lab Assistant 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप Bihar Technical Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2026 है।

Bihar Jamin Registry New Rule 2026: बिहार में 1 अप्रैल से जमीन रजिस्ट्री के नियम में बड़ा बदलाव

बिहार सरकार ने जमीन की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया में नया नियम लागू करने का फैसला किया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से पूरे बिहार में लागू किया जाएगा।

इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और विवादों को कम करना है। अब कोई भी व्यक्ति जमीन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकेगा।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि

  • नया नियम क्या है
  • इसे क्यों लागू किया जा रहा है
  • आम लोगों को इससे क्या फायदा होगा
  • आवेदन कैसे करना होगा

इसलिए यदि आप बिहार में जमीन खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Bihar Jamin Registry New Rule 2026: मुख्य जानकारी

विषयविवरण
पोस्ट का नामBihar Jamin Registry New Rule 2026
पोस्ट तिथि08 मार्च 2026
विभागनिबंधन विभाग एवं राजस्व विभाग
लागू होने की तिथि1 अप्रैल 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in

बिहार जमीन रजिस्ट्री का नया नियम क्या है?

नए नियम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जमीन खरीदना चाहता है, तो उसे रजिस्ट्री से कम से कम 10 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन करने के बाद संबंधित विभाग उस जमीन की जमाबंदी, मालिकाना हक, विवाद स्थिति और अन्य जानकारी की जांच करेगा।

इसके बाद 10 दिनों के अंदर जमीन से जुड़ी पूरी अपडेट जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

इससे खरीदार को पहले ही पता चल जाएगा कि जमीन सही है या नहीं।

यह नई सुविधा क्यों शुरू की गई है?

निबंधन विभाग और राजस्व विभाग के अनुसार जमीन रजिस्ट्री के बाद कई बार विवाद सामने आते हैं। इसकी मुख्य वजह होती है:

  • जमीन की सही जानकारी का अभाव
  • गलत दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री
  • जमीन पर पहले से विवाद होना
  • एक ही जमीन की कई बार बिक्री

इन्हीं समस्याओं को रोकने के लिए सरकार ने यह नई व्यवस्था शुरू की है ताकि जमीन खरीदने से पहले पूरी जांच हो सके।

नया नियम कब से लागू होगा?

बिहार सरकार के अनुसार यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी।

इसके बाद जमीन रजिस्ट्री से पहले ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया जरूरी होगी।

रजिस्ट्री आवेदन के समय देनी होगी ये जानकारी

जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय आपको निम्न जानकारी देनी होगी:

  • निबंधन कार्यालय का नाम
  • अंचल (Circle) और मौजा का नाम
  • थाना का नाम
  • खाता संख्या
  • खेसरा संख्या
  • जमाबंदी संख्या
  • जमीन की चौहद्दी
  • जमीन का रकबा
  • जमाबंदी धारक का नाम
  • खरीदार का नाम
  • विक्रेता का नाम
  • जमीन का प्रकार

आवेदन करने की प्रक्रिया

बिहार जमीन रजिस्ट्री की नई प्रक्रिया में आवेदन इस प्रकार किया जाएगा:

  1. सबसे पहले आवेदक को ई-निबंधन पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाना होगा।
  2. इसके बाद पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  3. जमीन से संबंधित आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  4. इसके बाद “भूमि की अद्यतन जानकारी” विकल्प का चयन करना होगा।
  5. आवेदन संबंधित सीओ (Circle Officer) और राजस्व अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा।
  6. अधिकारी जमीन की जांच करेंगे।
  7. जांच पूरी होने के बाद 10 दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।

नए नियम से आम नागरिकों को क्या फायदा होगा?

इस नई व्यवस्था से लोगों को कई फायदे मिलेंगे:

  • जमीन खरीदने से पहले पूरी जानकारी मिल जाएगी
  • फर्जी जमीन बिक्री पर रोक लगेगी
  • रजिस्ट्री के बाद होने वाले विवाद कम होंगे
  • पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी
  • लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे

निष्कर्ष

बिहार सरकार का यह नया कदम जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली यह नई व्यवस्था जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और लोगों को सही जानकारी देने में काफी मदद करेगी।

Learning Driving License Online Kaise Banaye 2026: घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और आप बाइक या अन्य वाहन चलाना चाहते हैं, तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है। बिना लाइसेंस के सड़क पर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी चालान भी किया जा सकता है।

आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (Learning Licence) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

इस लेख में हम आपको Learning Driving License Online Kaise Banaye 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, फीस और ऑनलाइन टेस्ट के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Learning Driving License Online 2026 – Overview

विवरणजानकारी
लेख का नामLearning Driving License Online Kaise Banaye
लेख का प्रकारLatest Update
आवेदन शुल्क₹740/- (लगभग)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://parivahan.gov.in/parivahan

Learning Driving License के लिए पात्रता

अगर आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ब्लड ग्रुप की जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

Learning Driving License Online Apply कैसे करें?

यदि आप घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Drivers / Learners Licence सेक्शन में जाएं।
  3. अब More के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपने राज्य (State) का चयन करें।
  5. नए पेज पर Apply for Driving Licence विकल्प पर क्लिक करें।
  6. अब Holding Learner Licence विकल्प को चुनें।
  7. इसके बाद Learner Licence Number, Date of Birth और Captcha भरें।
  8. अब Generate OTP पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज करें।
  9. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  10. अब ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  11. भुगतान के बाद आपको रसीद / स्लिप मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें।
  12. इसके बाद DL Test Slot Book करके अपने टेस्ट की तारीख चुन लें।

Learning Licence Online Test कैसे दें?

लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Learning Licence Test (LL Test) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना Application Number और Captcha दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपको SmartLock Software डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा।
  5. SmartLock एप्लीकेशन इंस्टॉल करके लॉगिन करें।
  6. अपनी DOB और पासवर्ड डालकर Authenticate करें।
  7. अब स्क्रीन पर दिए गए Instructions पढ़कर Continue करें।
  8. भाषा चुनें और टेस्ट शुरू करें।
  9. आपको ट्रैफिक नियमों से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।
  10. सही उत्तर देने पर आप Learning Licence Test में पास हो जाएंगे।
  11. आवेदन शुल्क

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय आपको लगभग ₹740/- का शुल्क देना पड़ सकता है। यह शुल्क राज्य के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Learning Driving License Online Kaise Banaye 2026 के बारे में पूरी जानकारी दी है। अब आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और ऑनलाइन टेस्ट पास करना होगा।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।

FAQs

प्रश्न 1: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 2: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में कितना शुल्क लगता है?
उत्तर: इसके लिए लगभग ₹740/- का शुल्क देना पड़ सकता है।

प्रश्न 3: क्या लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देना जरूरी है?
उत्तर: हां, लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको ट्रैफिक नियमों से संबंधित ऑनलाइन टेस्ट पास करना होता है।

Bihar Mega Job Fair 2026: पटना में महिलाओं के लिए मेगा रोजगार मेला, ऐसे करें आवेदन

अगर आप बिहार राज्य की बेरोजगार महिला हैं और नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) की ओर से 16 और 17 मार्च 2026 को पटना में Bihar Mega Job Fair 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्रदान करना है।

यह रोजगार मेला ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा, जहां कई कंपनियां आकर योग्य महिलाओं का चयन करेंगी। अगर आप इस जॉब फेयर में भाग लेना चाहती हैं, तो आपको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस लेख में हम आपको Bihar Mega Job Fair 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरण विस्तार से बताएंगे।

Bihar Mega Job Fair 2026 – Overview

विवरणजानकारी
लेख का नामBihar Mega Job Fair 2026
लेख का प्रकारLatest Job / Job Fair
आयोजन करने वाली संस्थामहिला एवं बाल विकास निगम (WCDC)
रोजगार मेला की तिथि16 – 17 मार्च 2026
समयसुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थानज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcdc.bihar.gov.in

Bihar Mega Job Fair 2026 के लिए पात्रता

यदि आप इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने 10वीं / 12वीं / स्नातक / आईटीआई / तकनीकी डिग्री पास की हो।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

Bihar Mega Job Fair 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • आधार कार्ड
  • बायोडाटा / Resume
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

जॉब फेयर में उपलब्ध रोजगार क्षेत्र

इस मेगा जॉब फेयर में कई अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां भाग लेंगी, जैसे:

  • अपैरल / परिधान उद्योग
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT / ITES)
  • स्वास्थ्य सेवा
  • रिटेल सेक्टर
  • ब्यूटी एवं वेलनेस
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग

इन क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Bihar Mega Job Fair 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration / Apply का विकल्प दिखाई देगा।
  3. उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद Mega Job Fair 2026 Registration Form खुल जाएगा।
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar Mega Job Fair 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो यह रोजगार मेला आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। इसलिए समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करें और रोजगार मेले में भाग लें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें।

FAQs

प्रश्न 1: Bihar Mega Job Fair 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आप महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

प्रश्न 2: बिहार मेगा जॉब फेयर कहां आयोजित होगा?
उत्तर: यह जॉब फेयर ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 3: Bihar Mega Job Fair 2026 कब लगेगा?
उत्तर: यह रोजगार मेला 16 और 17 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: 560 पदों पर भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यदि आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Pharmacist (भेषजिक) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 560 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 09 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामUPSSSC Pharmacist Vacancy 2026
लेख का प्रकारLatest Job
विज्ञापन संख्या01-परीक्षा/2026 (प्रा0अ0प0-2025)/02
पद का नामभेषजिक (Pharmacist)
कुल पद560
आवेदन शुरू होने की तिथि09 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 मार्च 2026
वेतनLevel-5, ₹29,200 – ₹92,300
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा —

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • उत्तर प्रदेश फार्मेसी परिषद में पंजीकरण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने PET 2025 परीक्षा पास की हो।
  • आवेदन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 – आयु में छूट

श्रेणीअधिकतम आयुआयु में छूट
सामान्य वर्ग (पुरुष)40 वर्ष—
OBC (पुरुष/महिला)43 वर्ष3 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला)43 वर्ष3 वर्ष
SC/ST45 वर्ष5 वर्ष
राज्य कर्मचारी45 वर्ष5 वर्ष
दिव्यांग (PwD)—यूपी सरकार के नियम अनुसार
भूतपूर्व सैनिक—नियम अनुसार
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित—नियम अनुसार
उत्कृष्ट खिलाड़ी—नियम अनुसार

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी —

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सभी उम्मीदवार₹25

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा —

  1. PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें —

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में जाएं।
  3. वहां Pharmacist Main Examination (Advertisement No. 01-परीक्षा/2026) के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद New Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  7. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  8. आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  9. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  10. अंत में Submit पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आप फार्मेसी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

FAQs

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है।

Bihar Dairy Farm Yojana 2026: डेयरी फार्म खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही है ₹1.75 लाख तक की सहायता

अगर आप बिहार के किसान या बेरोजगार युवक-युवती हैं और अपना डेयरी फार्म शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने Bihar Dairy Farm Yojana 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को डेयरी फार्म खोलने के लिए लगभग ₹1,74,000 से ₹1,75,000 तक की अनुदान राशि दी जाएगी।

इस योजना के लिए आवेदन 26 फरवरी 2026 से शुरू होकर 07 मार्च 2026 तक किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Dairy Farm Yojana 2026
योजना का प्रकारसरकारी योजना
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
जिलाकैमूर (भभुआ), बिहार
अधिसूचना जारी23 फरवरी 2026
आवेदन शुरू26 फरवरी 2026
अंतिम तिथि07 मार्च 2026
अनुदान राशिलगभग ₹1,74,000
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dairy.bihar.gov.in

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा —

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक कैमूर (भभुआ) जिले के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • यह योजना अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के किसानों या बेरोजगार युवाओं के लिए है।
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी —

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (ST वर्ग के लिए)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र / दुग्ध उत्पादक समिति / जीविका सदस्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 चयन प्रक्रिया

इस योजना में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा —

  1. ऑफलाइन आवेदन जमा करना
  2. प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें —

  1. सबसे पहले आपको जिला गव्य विकास कार्यालय, कैमूर (भभुआ) जाना होगा।
  2. वहां कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  5. सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को 07 मार्च 2026 से पहले कार्यालय में जमा करें।
  6. आवेदन जमा करने के बाद रसीद प्राप्त कर लें।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आप बिहार के कैमूर जिले से हैं और डेयरी फार्म शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। समय रहते आवेदन करके आप सरकार की इस अनुदान राशि का लाभ उठा सकते हैं।

यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर साझा करें।

FAQs

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है।

Bihar Dairy Farm Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको जिला गव्य विकास कार्यालय, कैमूर (भभुआ) में जाकर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

Central Bank of India SO Vacancy 2026: 275 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

यदि आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। Central Bank of India ने वर्ष 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी सरल भाषा में दी गई है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

  • भर्ती का नाम: Central Bank of India SO Vacancy 2026
  • पद का नाम: स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)
  • कुल पद: 275
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 28 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://centralbank.bank.in/

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

Central Bank of India SO पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्न में से कोई एक डिग्री हो:
    • B.E./B.Tech (CS, IT, Electronics आदि)
    • MCA
    • MBA (Finance)
    • CA
  • अलग-अलग स्केल (I, II, III, IV) के अनुसार 0 से 10 वर्ष तक का कार्य अनुभव आवश्यक हो सकता है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी:

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
PwBD10 वर्ष (SC/ST के लिए 15 वर्ष, OBC के लिए 13 वर्ष)
Ex-Servicemen5 वर्ष

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. इंटरव्यू
  3. अंतिम मेरिट लिस्ट

ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणीशुल्क
SC/ST/D/Female₹175 + GST
अन्य सभी उम्मीदवार₹850 + GST

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking आदि) से किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (How to Apply Online)

यदि आप Central Bank of India SO Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment Process for Selection of Officers in Specialist Category in Various Streams” के अंतर्गत Click Here to Apply पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
  5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की रसीद (Application Slip) डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

निष्कर्ष

Central Bank of India SO Vacancy 2026 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें। सही जानकारी और समय पर तैयारी आपको सफलता दिला सकती है।

यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद उम्मीदवारों के साथ जरूर साझा करें।

FAQs

प्रश्न 1: Central Bank of India SO Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है