AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Recruitment 2026 : अगर आप स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो All India Institute of Medical Science की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी जारी की है योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से आप नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट के लिए 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और इस लेख के माध्यम से आप आवेदन तिथि और आवेदन शुल्क के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Notification
AIIMS ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार 3000 से अधिक वैकेंसी पर आवेदन कर सकते हैं और अच्छा करियर ऑप्शन पा सकते हैं इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य कर लें ।
AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Important Date
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 16 मार्च 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 16 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | 11 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
| परिणाम घोषित होने की तिथि | जल्द अपडेट किया जाएगा |
AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Application Fee
- AIIMS द्वारा जारी किए गए नर्सिंग ऑफिसर के पोस्ट के लिए GENERAL, OBC कैंडिडेट को ₹3000 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा
- SC, ST और EWS के कैंडिडेट को कम से कम ₹2400 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- PwD कैंडिडेट को निशुल्क आवेदन है
- उम्मीदवारों आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 Age Limit
- AIIMS में आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- Nursing officer पोस्ट पर अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- अगर आप OBC या SC , St category से हो तो आपको आयु आरक्षण नियमों के अनुसार 3 से 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिल सकती है
AIIMS Nursing Officer Eligibility Criteria
- B.Sc. Nursing और Diploma( in General Nursing ) मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पास होना चाहिए
- इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग से रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए
- 50 बेड के अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए
AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Salary
CBT परीक्षाओं के बाद चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर 7 के अनुसार लगभग 44,900 से लेकर 55,000 प्रति महीने के रूप में वेतन दिया जाएगा साथ में उनका महंगाई भत्ता ,मकान किराया भत्ता ,परिवहन और कई सारे सरकारी सुविधा मिलती हैं।
AIIMS NORCET 10th Nursing Officer Recruitment 2026 Application Process
- कैंडिडेट AIIMS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें
- फोटो और हस्ताक्षर के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
- भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले
निष्कर्ष
AIIMS द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से 3000 से ज्यादा युवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना बेहतरीन करियर बना सकते हैं और आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करने से पहले दिए गए दिशा निर्देशों को और योग्यता को ध्यान पूर्वक पढ़ ले।