Bihar B.ed Entrance Exam 2026 : अगर आप भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और शिक्षक बनना चाहते हैं तो Bihar B.ed Entrance Exam 2026 के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है जिसके तहत कुछ बदलाव आपको देखने को मिलेंगे बिहार में हर वर्ष लाखों स्टूडेंट्स को शिक्षक बनने के लिए B.ed परीक्षा आयोजित की जाती है।
आइये इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार B.ed Entrance परीक्षा में कौन से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं और Entrance परीक्षा तिथि एवं परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
Bihar B.ed Entrance Exam 2026 Notification
बिहार के स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार B.Ed 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में दे सकते हैं यह नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी किया गया है और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मार्च या अप्रैल में आवेदन फार्म जारी किए जाएंगे।
Bihar B.ed Entrance Form 2026 Last Date
बिहार स्टूडेंट जो b.Ed (बैचलर ऑफ़ एजुकेशन )कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उन सभी के लिए शैक्षणिक क्षेत्र 2026 – 28 के लिए B.ed में दाखिला अप्रैल में शुरू किया जा सकते हैं और B.ed entrance परीक्षा के माध्यम से स्टूडेंट सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में दो वर्ष के लिए b.ed कोर्स में एडमिशन ले सकता है स्टूडेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि मई 2026 तक हो सकती है।
Bihar B.ed Entrance Exam 2026 में मुख्य बदलाव
बिहार के राज्यपाल द्वारा एक विशेष अधिसूचना जारी की गई है जिसके तहत बिहार B.ed 2026 में एक प्रशासनिक परिवर्तन किया गया है लगभग 6 सालों से 2020 से लेकर 2025 तक ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा द्वारा Bihar cet B.ed 2026 परीक्षा आयोजित की जाती थी लेकिन 2026 में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं |
- B.ed 2026 का Entrance परीक्षा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर नोडल विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित किया जाएगा
- परीक्षा का संचालन मुजफ्फरपुर से किया जाएगा
- स्टूडेंट को आवेदन करने के लिए नई वेबसाइट पर जाना होगा
- स्टूडेंट की काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट भी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के द्वारा किया जाएगा
- परीक्षा संचालन के लिए विशेष रूप से कोर कमेटी बनाई जाएगी
Bihar B.ed Entrance Exam 2026 Qualification
- Bihar B.ed Entrance परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में कम से कम 50% अंक होने चाहिए
- पोस्ट ग्रेजुएशन यानी मास्टर डिग्री में कम से कम 50 अंक होने चाहिए
- यदि छात्र इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कोर्स है तो उसको कम से कम 55% अंक होना चाहिए
- सरकार के द्वारा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45% तक अंक होने चाहिए
- जो छात्र ग्रेजुएशन कर रहे हैं या पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वह भी परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं
- इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना आवश्यक है
Bihar B.ed Entrance Exam Pattern 2026
| परीक्षा | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Bihar CET B.Ed 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| प्रश्न का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 120 |
| कुल अंक | 120 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| अंकन प्रणाली | प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक |
| नकारात्मक अंकन | नहीं |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिंदी और अंग्रेज़ी |
Bihar B.ed Entrance Form 2026 आयु सीमा
B.ed Entrance परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निश्चित नहीं की गई है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar B.ed Entrance 2026 Application Fee
- जनरल और OBC कैंडिडेट को ₹1000 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- SC और ST वर्ग के कैंडिडेट को ₹500 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- EWS/BC, PWD के कैंडिडेट को 750 रुपए का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- कैंडिडेट आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड ,डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से फॉर्म जमा करते समय ऑनलाइन कर सकते हैं
Bihar B.ed Entrance Required Documents
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- 10वीं और 12वीं के शैक्षणिक सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड और पहचान पत्र
Bihar B.ed Entrance Exam Application Process 2026
- स्टूडेंट बिहार Biharcetbed brabu.in पर जाएं
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए नाम और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड को जनरेट करें
- लोगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान पूर्वक भरे
- फोटो और हस्ताक्षर के साथ आवश्यक दस्तावेज सही से स्कैन करके अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढ़कर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- भविष्य के लिए आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड भी कर सकते हैं