Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026 : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और बेहतरीन नौकरी करना चाहते हैं तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि Allahabad High Court ने 1 जून 2026 को 543 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार Review Officer या Computer Assistant के विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Allahabad High Court RO एवं ARO के पदों पर आवेदन करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े ताकि आप आवेदन प्रक्रिया ,जरूरी दस्तावेज और आवेदन फीस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल कर सकें।
Allahabad High Court RO ARO Notification Out
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप भी इलाहाबाद हाईकोर्ट की 543 पदों पर आवेदन कर सकते हैं जिसमें की Review Officer के 138 पद शामिल है और Assistant Review Officer के 380 पद के साथ Computer Assistant के कुल 25 पद शामिल है एवं आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू की गई है योग्य उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026 |
| कुल पद | 543 |
| आवेदन शुरू | 01 जून 2026 |
| अंतिम तिथि | 21 जून 2026 |
| आयु सीमा | 18/21 से 35 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| वेतन | ₹25,500 – ₹1,51,100 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
Allahabad High Court Recruitment 2026 Application Fee
- यदि कैंडिडेट General / OBC वर्ग से है तो ₹1200 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- SC, ST, EWS के कैंडिडेट को ₹1000 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- बैंक के अतिरिक्त चार्ज का भी भुगतान करना होगा
- उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ,इंटरनेट बैंकिंग एवं मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कर सकते हैं
Allahabad High Court 2026 Age Limits
- Review Officer पोस्ट के लिए कैंडिडेट की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होने चाहिए
- Assistant Review Officer पद पर उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- Computer assistant उम्मीदवार पद की आयु 18 साल से लेकर 35 साल होनी चाहिए
- आयु आरक्षण नियमों के अनुसार सरकार SC, ST, OBC कैंडिडेट को 3 से 5 साल की आयु सीमा में छूट देती है
Allahabad High Court Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवार की सर्वप्रथम लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी
- कैंडिडेट को Computer Knowledge और Typing Test को क्वालीफाई करना होगा
- दस्तावेजो का वेरिफिकेशन किया जाएगा
Allahabad High Court RO ARO 2026 Salary
- Review Officer पोस्ट पर कैंडिडेट को लेवल 8 के अनुसार 47,600 से लेकर 1,51,100 की सैलरी का भुगतान मिल सकता है
- Assistant Review Officer पद पर आपको लेवल 7 के अनुसार 44,900 से लेकर 1,42,400 की सैलरी दी जाएगी
- Computer assistant पोस्ट पर आप लेवल 4 के अनुसर 25,500 से लेकर 81,400 तक की सैलरी ले सकते हैं
Allahabad High Court Recruitment 2026 Required Documents
- शैक्षणिक दस्तावेज
- अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड का सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- कंप्यूटर डिप्लोमा या डिग्री प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- आधार कार्ड या पैन कार्ड
Allahabad High Court RO ARO Recruitment Apply Online 2026
- उम्मीदवार NTA की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर REVIEW OFFICER, ASSISTANT REVIEW OFFICER & COMPUTER ASSISTANT RECRUITMENT EXAMINATION – 2026 पर क्लिक करें
- Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें
- New Registration पर जाएं
- नाम, ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
- ID और Password के माध्यम से लॉगिन करें
- शैक्षणिक, योग्यता एवं अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
- फोटो एवं हस्ताक्षर को अपलोड करें
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें
निष्कर्ष
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 543 पदों पर आवेदन करके 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने से पहले दिशा निर्देशों को ध्यान से समझ लें।