Bihar Badh Sahayata Yojana 2026 जानें पशुओं पर कितनी मिलेगी सहायता

Bihar Badh Sahayata Yojana 2026 

Bihar Badh Sahayata Yojana 2026 : अगर आप बिहार राज्य से हैं और बाढ़ आपदा के कारण परेशान है या फिर आपके पशु की मृत्यु हो गई है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि बिहार सरकार आपको पशु की मृत्यु पर आर्थिक मदद देने का प्रावधान दे रही है। 

अगर आप बिहार बाढ़ सहायता योजना का लाभ लेना चाहते हैं और पशु की मृत्यु के बाद जांच और स्वीकृति के आधार पर आपको इसका लाभ मिलेगा सभी जानकारी जाने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Badh Sahayata Yojana Overview

विवरणजानकारी
योजनाबिहार बाढ़ सहायता योजना 2026
लाभार्थीप्रभावित पशुपालक
दुग्धकारी पशु₹37,500
बकरी/भेड़/सूकर₹4,000
भारवाही पशु₹32,000
बछड़ा आदि₹20,000
पोल्ट्री₹100 प्रति पक्षी
भुगतानसत्यापन के बाद

Bihar Badh Sahayata Yojana 2026 क्या है ? 

बिहार राज्य में बाढ़ के कारण बहुत सारे लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिन लोगों की पशुओं की मृत्यु हुई है उन सभी को बिहार सरकार आर्थिक मदद के रूप में मुआवजा देने का प्रावधान दे रही है ताकि राहत मिल सके, इस योजना का लाभ आपको आवेदन के अनुसार जांच और स्वीकृति के बाद ही भुगतान किया जाएगा। 

Bihar Badh Sahayata Yojana का लाभ क्या है ?

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा बिहार राज्य में बाढ़ और प्रकृतिक आपदा के कारण बहुत सारे लोगों के पशुओं की मृत्यु हो गई है तो इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य ने वास्तविक क्षति झेलने वाले पशुपालकों के लिए आर्थिक रूप में इस योजना को लागू किया है ताकि उनको एक राहत मिल सके। 

पशु सहायता राशिअधिकतम सीमा
गाय, भैंस, ऊंट आदि₹37,500 प्रति पशु3 पशु
बकरी, भेड़, सूकर₹4,000 प्रति पशु30 पशु
बैल, ऊंट, घोड़ा आदि₹32,000 प्रति पशु3 पशु
बछड़ा, खच्चर, गदहा, टट्टू₹20,000 प्रति पशु6 पशु
पोल्ट्री₹100 प्रति पक्षीअधिकतम ₹5,000
अग्निकांड में पशु शेड₹3,000 प्रति शेडपात्रता के अनुसार

इस योजना का लाभ आपको जांच और वेरिफिकेशन स्वीकृति के बाद आपको सहायता राशि दी जाएगी

Required Documents क्या है ?

  • पशुपालक का नाम 
  • मोबाइल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • मृत्यु पशु की जानकारी 
  • पशु की संख्या और प्रकार 
  • पशु मृत्यु का कारण 
  • बैंक खाता 
  • पशु का शव उपलब्ध होने की स्थिति में संबंधित चिकित्सा रिपोर्ट 
  • पशु का शव उपलब्ध न होने की स्थिति में सनहा या प्राथमिक की प्रति

Bihar Badh Sahayata Yojana लाभ कब तक मिलेगा ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को पशु की मृत्यु की सूचना के लिए आवेदन करना होगा 
  • सूचना मिलने के बाद जांच और आवश्यक अभिलेख तैयार किए जाते हैं 
  • विभाग के द्वारा जांच करने के बाद स्वीकृत की जाती है 
  • पशु की संपूर्ण जानकारी जांच और स्वीकृति के बाद लाभ मिलेगा 
  • संपूर्ण जानकारी को वेरीफाई करने के बाद आपको एक हफ्ते के बाद इसका भुगतान देने का प्रावधान बताया गया है 
  • याद रखें कि आपके पास सभी दस्तावेज और जांच सही होनी चाहिए 

How To Apply For Bihar Badh Sahayata Yojana ?

यदि पशु का शव उपलब्ध है 

  • सबसे पहले आप पशु की मृत्यु की सूचना पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दीजिए 
  • प्रपत्र क में पशु क्षति के लिए आवेदन भरे
  • आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर ,आधार नंबर और मृत पशु का विवरण और अन्य सभी जानकारी दर्ज करें 
  • आवेदन पत्र को मुखिया या पंचायत समिति के द्वारा वेरीफाई कराए
  • आवेदन पत्र को  पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पास जमा कर दें 
  • पशु चिकित्सा पदाधिकारी आवेदन और संबंधित दस्तावेजों को अंचल अधिकारी के पास भेजेंगे 
  • अंचलाधिकारी  उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर आपको आगे की स्वीकृति देंगे 
  • जांच के बाद पशुपालक को राशि का भुगतान किया जाएगा

यदि पशु का शव उपलब्ध नहीं है 

  • यदि किसी कारणवश पशु का शव उपलब्ध नहीं है तो फिर FIR दर्ज करें 
  • FIR की कॉपी अपने पास रखें
  • फिर कॉपी के साथ अंचलाधिकारी को पशु हानि के लिए आवेदन करे  
  • अंचलाधिकारी कर्मचारी के माध्यम से पशु की वास्तविक हानि की जांच कराएंगे 
  • जांच के बाद निर्धारित का प्रपत्र ग के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी 
  • अंचलाधिकारी पशु से संबंधित जिला पदाधिकारी को सूचना उपलब्ध कराएंगे 
  • जिला स्तर पर जांच और वेरिफिकेशन स्वीकृति के बाद आपको सहायता राशि दी जाएगी

निष्कर्ष 

बिहार राज्य में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है जिन लोगों के पशुओं की मृत्यु हो गई है उन सभी लोगों को बिहार सरकार की तरफ से मुआवजा के रूप में आर्थिक मदद दी जाएगी ,आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक समझ ले।