Driving Licence Online Apply 2026 : अगर आप इंडिया की सड़कों पर बाइक ,स्कूटर या कार चलना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास एक ड्राइविंग लाइसेंस होना बेहद अनिवार्य है बिना लाइसेंस के आप सड़क पर गाड़ी नहीं चला सकते गाड़ी चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा आवेदन अब घर बैठे आसानी से अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं।
अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर देखें ताकि आप घर बैठे आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकें।
Driving Licence क्या है ?
भारत में ड्राइविंग लाइसेंस एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज है जो आपको अनुमति देता है कि आप सड़क पर दो पहिया या चार पहिया गाड़ी चलाने के सक्षम है, आपको सड़क परिवहन के सभी नियमों और कानून के बारे में पता है।
Driving Licence Ministry Of Road Transport And Highway के अंतर्गत जारी किया जाता है आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं चला सकते इससे पहले आपको लर्निंग लाइसेंस की जरूरत होती है भारत में सुरक्षित और कानूनी रूप से गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
Learning Licence क्या होता है ?
लर्निंग लाइसेंस एक स्थायी रूप से लाइसेंस होता है जो नए ड्राइवर के लिए होता है इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि ड्राइवर सार्वजनिक सड़कों पर वाहन चलाने के लिए सक्षम है और वह गाड़ी चलाना सीख रहा है |
गाड़ी चलाने के लिए यह पहला चरण होता है जिसमें आपको लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करना होता है और गाड़ी चलाते समय आपको गाड़ी परL Sign लगाना जरूरी है और इसके बाद आपको ट्रैफिक नियमों ,सड़क संकेत और सुरक्षा से संबंधित एक ऑनलाइन टेस्ट पास करना होता है जब आपको लर्निंग लाइसेंस मिल जाता है उसके 30 दिनों के बाद आप Permanent Driving लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
भारत में कितने प्रकार के लाइसेंस है ?
- Learning Licence
- Two Wheeler Driving Licence
- Permanent Driving Licence
- Four-wheeler Driving Licence
- International Driving Permit
- Commercial Driving Licence
Driving Licence महत्वपूर्ण क्यों है ?
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानूनी और दंडनीय अपराध है
- ड्राइवर को ट्रैफिक नियम और सड़क संकेत की सही जानकारी होती है
- सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना
- इंश्योरेंस जैसी चीजों के लिए क्लेम करना आसान होता है
- यह पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है
- चालान और भारी जुर्माना से भी बचने का एक सही उपाय है
Driving Licence के लिए योग्यता
- कैंडिडेट भारत का नागरिक होना चाहिए
- आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक होना चाहिए
- स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस होना भी जरूरी है
- सड़क नियमों और संकेत की जानकारी होना अनिवार्य है
ज़रूरी कागज़ात
- लर्निंग लाइसेंस होना चाहिए
- पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ड्राइविंग टेस्ट का प्रमाण पत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- हस्ताक्षर
Driving Licence की फीस क्या होती है ?
- लर्निंग लाइसेंस आवेदन करने के लिए आपको 200 से लेकर ₹ 500 तक लगते हैं
- लर्निंग लाइसेंस टेस्ट फीस 150 से लेकर 200 रुपये होते हैं
- परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस की फीस 300 से लेकर 1000 रुपए होते हैं
- ड्राइविंग टेस्ट शुल्क 300 से लेकर ₹500 है
- स्मार्ट कार्ड या DL जारी करने की फीस 200 से ₹300 होती हैं
Learning Licence के लिए आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको राज्य के परिवहन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा
- आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
- रजिस्ट्रेशन में नाम ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन पेज पर लॉगिन करें
- अब आपको Apply For a New Learning License के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- आवेदन फार्म में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें जैसे नाम ,जन्मतिथि ,पता मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- Learning Test के लिए अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी
- Learning Test में पास होने के बाद आपको कुछ दिनों में Learning License मिल जाएगा
Driving Licence Online Apply 2026
- ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- अगर पहले रजिस्ट्रेशन किया है तो Exciting User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दर्ज करें
- लोगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें
- Apply For New Driving Licence विकल्प पर क्लिक करें
- फार्म में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- Driving Test के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें
- ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद आपका Permanent Driving Licence जारी हो जाएगा
- आप Driving Licence को RTO कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं
- आपको Permanent Driving Licence 15 से 30 दिनों के अंतर्गत मिल जाएगा
निष्कर्ष
पहले के मुकाबले आप घर बैठे आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं जो कि ड्राइवर के लिए एक अनिवार्य और कानूनी दस्तावेज है।